मेरी अपनी दिनचर्या!(My own routine!)

                            मेरी अपनी दिनचर्या!(My own routine!)

दिन की शुरवात!
नमस्कार दोस्तों! 

आज इस पोस्ट में मेरी अपनी दिनचर्या के बारे में ही कुछ शब्दों में वर्णन करूँगा।

मैं आज सुबह बहुत ही देर से सो कर उठा हूं। मुझे आज बहुत ही आलस्य लग रहा था!
मैं हर दिन सोने के पहले सोचता हूं कि कल जल्दी से सो कर उठा जाए! परंतु मैं हर दिन की तरह लेट हो जाता हूं।मैं अपने से किया हुआ वादा पूरा नहीं कर पा रहा हूं, मैं अपने आप से ही झूठ बोलते जा रहा हूं।

मैं पहले ऐसा नहीं था, मैं अपना कर्तव्य समझता हूं, और उसे पूरा करना भी जानता हूं, मैं पूरी कोशिश में रहता हूं कि मैं अपना काम पूरी लग्न से और सच्ची ईमानदारी से करना भी  जानता हूँ।परंतु ऐसा क्या हो गया जो इस तरह का आलसी बनते जा रहा हूँ! कुछ समझ नहीं आ रहा हैं। 

मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे मेरे जीवन का उद्देश्य बताएं एवं मार्गदर्शन दिखाएं! मैं कई गलत राह पर तो नहीं चल रहा हूं ऐसा मुझे लग रहा हैं!

मैं भलीभांति जानता हूं कि इस उम्र के पड़ाव में अगर मैं अच्छी तरह से कड़ी मेहनत नहीं करूंगा तो आगे चलकर मुझे बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मुझे अपनी जिंदगी में एक गीत बार बार याद आता हैं  उस गीत के बोल कुछ इस तरह हैं - लड़खपन खेल में खोया! जवानी में दिन भर सोया, बुढ़ापा देख रोया! सजन रे! झूठ मत बोलों, ऐसा ही कुछ गीत हैं!

मैं यह भी भलीभांति जानता हूं कि इस मनुष्य रूपी जीवन में अगर कड़ी मेहनत और संघर्ष ना करूं तो मेरा जीवन व्यर्थ हैं।

मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि मेरे कंधों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारीया हैं, मेरे परिवार की। मेरा कर्तव्य बनता हैं कि अपने परिवार के लिए और अपने लिए  कठिन परिश्रम  इस मनुष्य रूपी जीवन में करना ही होगा ।

मुझे कठोर मेहनत और संघर्ष करना ही पड़ेगा, मुझे जल्दी सवेरे में जागना ही पड़ेगा, इस आलस्य  को त्यागना  ही पड़ेगा।

इस कर्म रूपी जीवन में मैं कठोर मेहनत और कठिन परिश्रम से अपने हाथों से अपने जीवन को संवारना चाहता हूं।

मेरी भी अभिलाषा हैं की मैं भी एक चमकता हुआ और दमकता हुआ मनुष्य बनाना चाहता हूँ।

हे प्रभु ! हे परमात्मा! मेरा मार्गदर्शन करो मैं आपकी शरण में आया हूं इस अंधकार रूपी जीवन को प्रकाश से भर दो।

 हे प्रभु! मुझे बस आपकी दया दॄष्टि की जरूरत हैं, मैं जानता हूँ आप जिस के भी सर पर अपना हाथ ऱख दे उसकी जिंदगी बदलने में कोई देर नहि लगती।

                 हे! परमपिता, हे! परमेश्वर, आपकी छत्र छाया की हम सबको ज़रूरत कृपा बनाये रखें। 




--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


                                       My own routine!          

Start of the day!

Hello friends!

Today, in this post, I will describe my own routine in a few words.

I woke up very late this morning. I was feeling very lazy today!
Before sleeping every day I think of waking up early to sleep tomorrow! But I lie down like every day. I am not able to fulfill my promise, I am going to lie to myself.

I have not been like this before, I understand my duty, and I know how to do it, I try my best to do my work with full passion and sincere honesty. But what has happened that way I am becoming lazy! Can't understand anything.

Every day I pray to God to tell me the purpose of my life and show me guidance! I feel that I am not following many wrong ways.

I know very well that if I do not work hard at this age, then I will face a lot of problems later on.

I remember one song again and again in my life, the lyrics of that song are like this - Lost in the boyhood game! Slept all day in youth, cried seeing old age! Dear sister! Don't lie, there are some such songs!

I also know well that if I do not work hard and struggle in this human-like life, then my life is meaningless.

I know very well that my family has a lot of responsibilities on my shoulders. It is my duty to work hard for my family and for myself in this human-like life.

I have to work hard and struggle, I have to wake up early in the morning, I will have to give up this laziness.

In this life of karma, I want to decorate my life with my hands with hard work and hard work.

I also wish that I too wanted to make a shining and glowing man.


Oh God ! O God! Guide me I have come to your shelter fill this dark life with light.

Oh God! I just need your kindness, I know that it takes no time to change the life of whoever has his hand on your head.

 Hey! Supreme Father, hey! God, please all of us need your umbrella shade.
SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें