मेरी अपनी ज़िन्दगी !
नमस्कार दोस्तों!
आज इस पोस्ट में " मेरी अपनी ज़िन्दगी " में अपनी दिन चर्या के बारे में कुछ अपने विचार साझा कर रहा हूं।
आज जल्द ही सुबह सो कर उठ गया था क्यों कि मुझे आज एक नई साईट पर काम करने जाना था।
बड़े दिनों बाद काम करने का मौका मिला था सोचा जल्द ही रेड्डी होकर साईट के लिए निकला जाए।
बर्श करने के बाद थोड़ा सा पोहा नाश्ता में सुबह- सुबह ही खा लिया। आज बिना स्नान किए ही जल्द ही साईट जाने के लिए तैयार हो कर निकल गया।
गोडाउन जाकर सोलर पंप साइट का सामान टीएमटी गाड़ी में लोड कर दिया गया। कुछ देर पश्चात ड्राइवर मुझसे डीज़ल के लिए दो हज़ार रुपए की मांग कर रहा था! उस समय मेरे पास दो सौ रुपए ही मात्र रखा था। मुझे कुछ सूझ नहीं रहा था कि मैं कैसे कैसे ड्राइवर कि मदत करू!
जल्द बाज़ी में कभी कबार इंसान अपनी बुद्धी का इस्तेमाल करना भूल जाता हैं। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ!
कुछ देर बाद मेरे दिमाग़ की बत्ती जल उठी अरे! मेरे पास तो मेरा मोबाइल तो हैं ना तो किस बात की चिंता। बस क्या था उस ड्राइवर को लेकर सीधा पेट्रोल पम्प में लेकर गया और उसके गाड़ी में डीज़ल भरवा कर साईट के लिए रवाना किया।
मुझे कुछ पल के लिए ऐसा लगा था जैसे कि मेरे पास तो कुछ भी पैसे ही नहीं हैं और समय आने पर मैं किसी कि भी मद्दात नहीं कर पाऊंगा! लेकिन अब जब से डिजीटल पेमैट का ज़माना आया हैं तो किस बात की चिन्ता करना बस अपना मोबाईल निकालो किसी भी upi द्वारा स्कैन करके पेमेट कर दो। बड़ा ही आसान तरीका हैं लेकिन सतर्क रहना भी ज़रूरी हैं दोस्तों। कई तरीक़े के लोग होते हैं जो ढग देते हैं।
मुझे उस ड्राईवर कि मदद करके मन ही मन बहुत आनंद मिला।
आज मैं जिस काम से घर से निकला था वह काम नहीं हो पाया। कुछ देर पश्चात मैं एक नई साइट सर्वे के लिए निकल गया। उस नई साइट जाने के बाद उस जगह को देख कर वहा से निकल कर घर के लिए जा रहें थे।
करीबन तीन से चार किलोमीटर चले होंगें कुछ दूर पश्चात हमारी मोटरसाईकल को पुलिस ने रोक दिया। हम भी बिना डरे रुक गए।
रुकने के बाद पुलिस ने हमारा चालान काट दिया। जब हमने अपनी गलती पूछी तो कहने लगें कि सोशल डिस्टेंस का चार्ज हैं आप एक मोटर सायकल में दो लोग नहीं बैठ सकते? मुझे ऐसा लगा कि हम नें ऐसा क्या अपराध कर दिया जो हम लोगो का चालान कट गया! मैं कुछ देर के लिए शांत हो गया।
मुझे चालान देने का उतना दुःख नहीं हुआ जितना कि पुलिस और सरकार की गलत नीतियों से दिल में गुस्सा भर आया?
आज इस मुश्किल वक्त में लोगों के पास ठीक से कोई काम धंदा नहीं हैं और ऊपर से ये लोग लुटने आ गए! आज कल कमाने के लाले पड़े हैं किसी के पास भी कोई काम नहीं हैं जो कुछ भी जेब में होता हैं नए नए नियम बता कर आम जनता से लूट लिया जाता हैं और हम जैसे लोग कुछ कह भी नहीं सकते!
कुछ भी शब्द नहीं हैं इस क़ानून योवस्था पर बोलने के लिऐ !
यहां कोरोना महामारी के आने की वजह से ऐसा लग रहा है जैसे कि बहुत बड़ा पाप कर लिए हो हम गरीब लोगों ने रोजगार तो छीना ही छीना हमें कई का नहीं रखा ।
इस समय हर इंसान हर किसी को लूटने में लगा हैं चाहे वह किराना दुकान दार हो या मेडीकल स्टोर वाला हो जिसे जैसे मौका मिल रहा हैं वह उस तरीक़े से लूट मचा रखा हैं।
भुखे को अपनी भूख शान्त करने के लिए बस अब एक वक्त की तलाश रहती हैं कि कई से उसे रोटी मिल जाएं और वह अपनी भूख को शांत कर सकें!
कोरोना महामारी क्या आ गई कुछ दलालों ने मौका का फायदा लेकर खूब पैसा कमाया कुछ लोगों ने अपना व्यापार बना लीया तो कुछ लोगों ने इसे नया बिजनेस का नाम देकर लूटमार का धंधा बना दिया।
अब तो साला ऐसा लगता हैं कि किसी भी समान को खरीदने से उस सामान में ढगे के समान और महशुस लगता हैं! जैसे कोई सब्जी लेने भी जाता हुं तो ऐसा लगता हैं कि अब सब्जी वाला भी हम से लूट रहा हो!
अब तो किसी पर भी विश्वास करने लायक वक्त नहीं रहा हर तरफ बस लूट ही लूट हैं और चल भी रही हैं।
अनेको दुकान दार तो मनचाहे लूट मचाहे हैं अधिक तर दुकान दार तो इंसानियत ही भूल गए हैं। जो चाहे मन में आये मन मुताबित किसी भी सामान की कीमत से भी ज्यादा लुटा जा रहा हैं।
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
My own Life!
Hello friends!
Today in this post I am sharing some thoughts about my day care.
Today I woke up early in the morning because I had to go to work on a new site today.
Had a chance to work after a long time, thought that soon Reddy should leave for the site.
After bursing, I ate a little poha for breakfast in the morning. Today, without taking bath, soon left, ready to go to the site.
After Godown, the goods of the solar pump site were loaded into the TMT train. After some time the driver was asking me for two thousand rupees for diesel! At that time, I had only two hundred rupees. I was not able to understand how to help the driver!
In the hastily, sometimes a person forgets to use their intelligence. The same happened to me!
After some time, my brain light lit up, Hey! I have my mobile, neither worry about it. What was the bus, took the driver directly to the petrol pump and filled diesel with his car and left for the site.
I felt like for a moment that I have no money and I will not be able to help anyone when the time comes! But now that the era of digital payment has come, then what to worry about, just take out your mobile and scan it by any upi and pay it. There are very easy ways, but friends are also important to be cautious. There are many types of people who give impulse.
I had great pleasure in helping that driver.
Today, the work that I left from home could not work. After some time I left for a new site survey. After visiting that new site, seeing that place, he was leaving and leaving for home.
The police will stop our motorcycle after some distance will be about three to four kilometers. We also stopped without fear.
After stopping, the police cut our challan. When we asked our mistake, then start saying that there is a charge of social distance. You cannot sit in a motor cycle two people? I felt that we had committed such a crime that the challan of the people was cut! I calmed down for a while.
I did not feel as sad to pay the challan as the wrong policies of the police and the government made my heart angry?
Today, in this difficult time, people do not have any proper job and these people have come to plunder from above! Nowadays, there are people to earn, no one has any work, whatever happens in the pocket, they are robbed of the general public by telling new rules and people like us cannot say anything!
There are no words to speak on this law of law!
Due to the arrival of the Corona epidemic here, it seems as if we poor people have committed huge sins, but the poor people have taken away jobs and did not keep many of us.
At this time, every person is engaged in robbing everyone, whether it is a grocery store or a medical store, who are robbed in such a way as they are getting a chance.
To calm the hunger of the hungry, now just looking for a time to get bread from him and he can calm his hunger!
What caused the corona epidemic? Some brokers made a lot of money by taking advantage of the opportunity. Some people made their business and some people named it as new business and made it a plunder business.
Now, it seems that by buying any similar, it feels like a dagger and feels like that stuff! Just like when I go to take a vegetable, it seems that now the vegetable person is robbing us too!
Now there is no time worth trusting anyone, there are loot and loot everywhere.
Many of the shop dar have been robbed as much as they want. Whatever is coming in your mind, you are being robbed of more than the cost of any goods.




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें