वर्ष 2020 की कुछ रोचक बातें!
आज मेरी अपनी ज़िंदगी में साल की अंतिम तारीख और दिन के बारे में चर्चा करूंगा।
आज सुबह करीबन 6:30 बजे, मैं साईट से रायपुर बस में पहुंचा हूं।
घर गया जो भी सुबह के ज़रूरी काम करने होते हैं वह सारे काम मैंने कर लिया था। अपनी पत्नी के साथ कपड़ा बाज़ार गया था। बाज़ार से उसके लिए स्वेटर ख़रीद दिया।
वर्ष आते जाते रहेंगे लेकिन हर एक वर्ष सभी के ज़िंदगी में कुछ ना कुछ यादगार तस्वीरें या पल रह जाते हैं। ऐसा ही यह वर्ष रहा 2020।
हम सभी जानते हैं की यह वर्ष 2020 सारे संसार को जीने का सबक सिखा कर गया। एक ऐसी महामारी फैली कि अपनों का और पराये लोगों में अंतर बता गया। रिश्ते नाते कि पहचान कराके और अच्छी तरह से सबक सिखा कर गया।
2020 यह वर्ष किसी के लिए अनुकूल ज़रूर रहा होगा लेकिन अधिकतर लोगों को रूलाकर चला गया।
वर्ष 2020 लोगों कि नौकरी से लेकर बड़े बड़े बिज़नेस को ख़ाक में मिला दिया। किसी को लाखों का फ़ायदा भी दे गया।
जिन लोगों ने कभी कमाना नहीं सीखा था वह कमाना सीख गए, कुछ ने तो किसी के मजबूरियों का फ़ायदा उठाना सीखा गया तो किसी किसी कि दान करना सीखा गया।
यह काफ़ी कुछ हम सभी को कुछ ना कुछ बहुत कुछ सीखा गया।
2020 दिल में ऐसी छाप छोड़ कर गया कि यह भूलने वाली याद नहीं रहेंगी।
2020 वर्ष ने किसी को बेघर तो किसी को अनाथ करके छोड़ दिया। 2020 ने लोगों का नज़रिया ही बदल दिया।आम आदमी से लेकर ख़ास आदमी तक एक दूसरे से मिलने की तौर तरीके ही बदल दिया।
2020 में ऐसे बहुत से नजारे देखने मिल गए जो शायद आने वाले वर्षों में देखने ना मिले। 2020 में किसी ने अपनो को अपनी ही आंखों के सामने मरते तड़पते देखा लेकिन उसे बचा नहीं सका। इस वर्ष में लाचारी और बेबसी ने सभी के हालत खराब कर दिया था।
किसी को भूख ने मारा, तो किसी को डर ने डरा के मारा। सच कहूं तो इंसान को इंसानियत ने ही मारा। मौत का ऐसा काल का चक्र चला कि मौत को बदनाम कोरोना के नाम से जुड़ते जुड़ते चला गया।
हालत ऐसे भी दिखे जिन बीमारियों से कुछ लोग बीमार थे उस बीमारी का उपचार उन्हें सही समय नहीं मिला और वह भी मौत के काल में समा गए। उस मौत को भी नाम कोरोना ही मिला।
2020 यह काल किसी किसी के जीवन के लिए आंसुओ का समंदर, तो किसी के लिए अभिश्राफ रहा।
इंसानियत शर्म सार भी हुईं 2020 में किसी को अपनों की लाशे भी अंतिम समय नसीब नहीं हुई।
2020 में हर मोड़ पर इंसानियत का एक नया रूप देखने मिला। किसी को सम्मान मिला, तो किसी को अपमान, तो किसी को समाज से तिरस्कार के भी दर्शन करने पड़े।
इंसानियत के समाज में इंसान का जीवन 2020 में जीने का तौर तरीके बदल गए।
मैं 2020 के बारे में जितना भी बयान करना चाहूंगा उतना ही कम लगेगा। क्यों कि 2020 कैसे कैसे हालातो से और कैसे कैसे कठिनाइयों से गुज़रे हैं सभी इस घटना से वाक़िफ हैं।
यह वर्ष आने वाली पीढ़ी के लिए एक कहानी बन कर और आने वाले समय के लिए एक सबक बन कर उभरेगा।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आने वाला नया वर्ष 2021 सभी के जीवन में डेर सारी खुशियां ले कर आए। अतः सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हो।
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Some interesting things of the year 2020!
Hello friends.
Today I will discuss the last date and day of my year in my life.
This morning around 6:30 am, I have reached Raipur bus from the site.
I went home to do whatever necessary work in the morning. Went to the cloth market with his wife. I bought a sweater for him from the market.
Years will keep coming, but every year there are some memorable pictures or moments in everyone's life. This is the year 2020.
We all know that this year 2020 has taught the whole world the lesson of living. An epidemic spread that the difference between loved ones and strangers was revealed. The relationship was recognized and taught a lesson.
This year must have been favorable for anyone, but most of the people walked away.
By the year 2020, people from jobs to big business have been merged. One got the benefit of millions.
Those who had never learned to earn, they learned to earn, some learned to take advantage of one's compulsions, some learned to donate.
This is something we all learned a lot.
2020 left such an impression in the heart that it would not be a forgettable memory.
The year 2020 left someone homeless or someone orphaned. 2020 changed the attitude of the people. From the common man to the special person, the way of meeting each other changed.
In 2020, many scenes were seen which may not be seen in the coming years. In 2020 someone saw his dying in front of his own eyes but could not save him. In this year, helplessness and helplessness had made everyone's condition worse.
Some were killed by hunger, and some by fear. To be honest, humans killed humans. There was such a cycle of death that the infamous death went on connecting with the name of Corona.
The condition also appeared such that some people were ill, they did not get treatment for that disease and they too died in the time of death. That death also got the name Corona.
This period of 2020 was a sea of tears for someone's life and a curse for someone.
Humanity became ashamed too. In 2020, no one had the last chance to lose their loved ones.
In 2020, a new form of humanity was seen at every turn. Some got respect, some were insulted, and some had to see disdain from society.
In 2020, the way humans lived was changed in human society.
The more I want to make a statement about 2020, the less it will seem. Because 2020 how all, how and how difficulties have gone through, all are aware of this incident.
This year will emerge as a story for the coming generations and a lesson for the times to come.
I pray to God that the coming new year 2021 should bring happiness in everyone's life. Therefore, everyone's wishes are fulfilled.
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें