मेरी अपनी ज़िंदगी!
नमस्कार दोस्तों।
आप सभी को मेरी और से नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाए।
आज चर्चा का विषय नए साल में घूमने के उपलक्ष के ऊपर आधारित हैं।
मैं अपने परिवार के साथ किसी नए जगहों पर नया वर्ष कि खुशियां मनाने के लिए हर वर्ष कई बाहर जानें की तैयारी में लगा रहता था। लेकिन हर बार कार्यक्रम पर पानी फिर जाता था।
मेरे शादी को 10 वर्ष होने को आए परंतु आज तक हम पति पत्नी नया वर्ष मनाने बाहर नई जगह पर नहीं जा सके।
जब भी प्लान बनता तब कुछ ना कुछ कारण वश हमारी तैयारी पर पानी फिर जाता। ऐसा नहीं कि इन 10 वर्ष के भीतर मैंने प्रयास ना किया हो, बहुत बार प्रयास किया लेकिन मेरा बाहर जानें का टूर कैंसल हो जाता था।
इस बार कि प्लानिगं मैंने जोख़िम उठाकर की, क्यों कि जाना हैं तो जाना हैं। मेरी अपनी सच्ची सोच बताऊं तो बहुत ही अलग हैं, वज़ह भी गंभीर हैं।
इस बार का प्लान बाहर जानें का ऐसा हुआ कि मुझे ज़िंदगी का भरोसा नहीं रहा। 2020 में को जो मुसीबतें सामने आई तब से मन में एक हीं ख्याल आता हैं कि जिंदगी कब कैसे और कब कहा किस हालातो से गुजरेगी नहीं पता। 2020 में बहुत कुछ सीखने मिला।
मेरी वज़ह से क्यों किसी के अरमानों को अधूरा रहने दू। मैं तो बहुत ही घूम लेता हूं कंपनी के काम की वज़ह से ना जानें कितने नई जगहों में से घूम आ चुका हूं।
सच कहूं तो एक निम्न वर्ग के इंसान के लिए कई नई जगह पब्लिक पैलेस में जाना उतना बजट उसके बस की बात नहीं हो पाता। या उन खर्चों को पूरा कर पाएं। जितनी इनकम एक निम्न वर्ग के परिवार की होती हैं उतने ही बजट में उसका सिर्फ़ परिवार का ख़र्च ही चलता हैं।
एक निम्न परिवार का इंसान अपने परिवार की जरूरत को पूरा करते - करते सारी ज़िंदगी लगा देता हैं लेकिन परिवार की जरूरतें पूरी नहीं कर पता।
एक निम्न परिवार के इंसान को अपनी इच्छाओ को मारकर परिवार की इच्छाओं को पूरा करने को ही वह अपनी जिंदगी समझता हैं, और ऐसा करना भी पड़ता हैं।
मैं भी अपनी बात करू तो हर मोड़ पर अपनी इच्छाओं को त्याग करना पड़ता हैं। आज जब बहार जानें का प्लान किया तो मुझे अपना बजट बिगड़ना पड़ा। मुझे परिवार के साथ घूमने के नाम पर होने वाले खर्च पर कुछ महीनो के लिए परेशानिया जरूर उठानी पड़ेगी।
एक सामान्य परिवार या एक निम्न वर्ग के लिए बहार घूमने जाने का सपना अपनी आँखो में जरुर सजाना चाहिए परन्तु अपना बजट को अभी एक बार ताक लेना चाहिए।
अधिकतर ऐसा बहुत बार बहुत से घरो में देखने मिलता हैं नई जगह पर घूमने तो बड़ी शान शौकत से जाते हैं जरुरत पड़ने पर लोन तक ले लेते हैं परन्तु ऐसे में परिणाम बहुत ही डरवाने देखने मिलता हैं।
घूमने के नाम से मुझे घर से ताने खूब सुनने मिलता रहता हैं, सच कहु तो ताने सुनने में अच्छा तो नहीं लगता परन्तु किसी कर्ज से तो ताने सुनने में ही भलाई हैं। जब भी कई नई जगह पर घूमने की बाते होती हैं तब ख़ुशी तो बहुत होती हैं और मन भी गुनगुनाने लगता हैं लेकिन जब बजट की बात आती हैं तो मन उदास हो जाता हैं।
पता नहीं जिंदगी में कब अपनी माँ को चारो धाम में से कम से कम किसी एक धाम का तो दर्शन कराने की मेरी अपनी औकात होगी। माँ के जीते जी कम से कम यह जीवन में सौगात मिलें तो जीवन का कुछ तो महत्त्व रहेंगा।
ऐसे ही अनेको महत्वकांक्षाये ले कर इस धरती पर जन्मा हूँ कुछ को पूरा कर सकू इतनी मेहनत कर रहा हूँ। कुछ अधूरी रह जाएगी उन महत्वकांक्षाओ का कोई मूल्य नहीं।
बस मेरा कर्म मुझे करते रहना हैं आगे ईशवर की मर्ज़ी कब कैसे किस की तगदीर बदल जाये यह पता नहीं। यह सोचना हैं एक सामान्य परिवार में पलने वाले इंसान की !
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
My own life!
Hello friends.
"My own life" will discuss my own in this post today.
Wish you all a very Happy New Year.
The topics of discussion today are based on the celebration of the new year.
I used to spend many years outside with my family to celebrate the new year in some new places. But each time the program was defunded.
My marriage came for 10 years but till today we husband and wife could not go out to the new place to celebrate the new year.
Whenever a plan was made, there would be water again on our preparations due to some reason. It is not that within these 10 years I have not tried, I have tried many times, but my outside life tour used to be canceled.
This time I did the planning, because I have to go if I want to go. My own true thoughts are very different, they are also serious.
Plan out this time to know that it happened that I could not believe in life. Since the troubles that came to light in 2020, only one thought comes in the mind that when and how life will be said, what conditions will not pass. Got to learn a lot in 2020.
Because of me, why should anyone's wishes remain incomplete? I roam around a lot, don't know how many new places I have roamed due to the work of the company.
To be fair, for a lower class human being to go to the public palace in many new places, it is not the budget that matters. Or be able to meet those expenses. As much as the income belongs to a lower class family, only its family's expenses run in the budget.
A person from a lower family spends all his life fulfilling his family's needs, but does not know the needs of the family.
A person from a lower family has to kill his wishes and fulfill his family's wishes, and he has to do so.
If I talk about myself, I have to give up my desires at every turn. When I planned to go out today, I had to spoil my budget. I will definitely have to bear the brunt for a few months at the expense of visiting family.
For a normal family or a lower class, the dream of going outside should be decorated in your eyes, but your budget should be looked at once.
Most of the time, many people are seen in many homes, when they go to new places, they go with great pride and take loans even if needed, but in such a situation, they are very frightening.
In the name of roaming, I get to hear a lot of taunts from home, to be honest I do not like to hear taunts but it is better to listen taunts than a debt. Whenever there is talk of visiting a new place, then there is a lot of happiness and the mind starts humming, but when it comes to the budget, the mind gets depressed.
I do not know when in life I will have my own desire to have my mother visit at least one of the four shrines. At least if you get gifts in your life while your mother lives, then life will have some significance.
Having taken many such ambitions and born on this earth, I have been working so hard to complete something. There will be no value for those aspirations that will remain incomplete.
I just have to keep doing my work, but I do not know how to change the fortunes of God when I wish. Think of a human being in a normal family!
----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें