कभी कभी छोटी ख़ुशी बड़ी-सी लगती हैं!
Sometimes small happiness seems like big!
नमस्कार दोस्तों!
आज इस पोस्ट में मैं बात करूँगा उस ख़ुशी की जो कभी कभी छोटी सी होती जरूर हैं,लेकिन कुछ पल के लिए हमें बहुत बड़ी ख़ुशी का सुकून दे जाती हैं।परन्तु उस ख़ुशी को हमें पहचानना पड़ता हैं!
आज का दिन उतना ख़ास पल तो नहीं हैं लेकिन कुछ पल को खास बनाने की कोशिश करना चाहिए। मेरे लिए इसलिए ख़ास पल हैं क्यों की आज वेतन समय के पहले ही मिल गया! मुझे बिलकुल ही उम्मीद ही नहीं थी की इतना जल्द वेतन आ सकता हैं?
जो वेतन हमेशा देरी से मिला करती थी, आज समय के पहले ही मिलना मतलब हम जैसे मीडिल क्लास के लोगो के लिए इससे ज्यादा बड़ी ख़ुशी क्या हो सकती हैं।
मैं इस ख़ुशी को बया नहीं कर पा रहा हूं,क्यों कि अभी का वक्त हम सभी के लिए बहुत ही बुरा वक्त हैं! इस महामारी के दौर में आज सारा विश्व इस भयावह रोग से जूझ रहा हैं। ना जाने कितने लोग, कैसे कैसे परेशानियों से परेशान हैं!उन लोगो की परेशानियों के आगे हम लोगों की परेशानियाँ कुछ भी नहीं हैं।
मेरे जैसे ना जाने अनगिनित कितने लोग, अपने ही घर पर लॉक डॉउन की स्थिति में घर पर ही लॉक हो गए हैं!
ऐसे परिस्थिति में बिना घबराएं अपने आप का हौसला बनाए रखने के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं ना ही कोई विकल्प नजर आ रहा हैं।
जीवन में ना जाने कितनी परिस्तिथियाँ परेशानियां बन रही हैं उन परेशानियों से लड़कर हम सब को अपने ही आस पास छोटी छोटी खुशियों में अपनी बड़ी खुशियों को खोजना चाहिये!फिर देखिये जिंदगी में बडी-सी बड़ी मुश्किल भी छोटी लगने लगेगीं।

इस परिस्थिति के वक्त जो कंपनी ने काम किया हैं, वह मेरे लिए काबिले तारीफ़ हैं।
जो समय के पहले ही सभी कर्मचारीयो के हाथ में वेतन आ जाये इससे बड़ी ख़ुशी की क्या बात हो सकती हैं।
जो समय के पहले ही सभी कर्मचारीयो के हाथ में वेतन आ जाये इससे बड़ी ख़ुशी की क्या बात हो सकती हैं।
आने वाले दिन कैसे रहेंगे पता नहीं दोस्तों पर यह वक्त अपने आप को संभालने का हैं ताकि आने वाली मुसीबतों का सामना करने के लिए हम सब तैयार रहें।
जिस तरह इस वक्त कंपनी ने अपना फ़र्ज़ पूरा किया हैं उसी तरह आने वाले बुरे वक्त में भी हम सब का सहारा और आधार कंपनी हमारे ऊपर बनाये रखे।
मैं ईश्वर से प्राथना करता हूँ कि यह बुरा वक्त सभी के जीवन से जल्द से जल्द चले जाये एंव पहले जैसे फिर से वह दिन लौट आये!
मैं ईश्वर से प्राथना करता हूँ कि यह बुरा वक्त सभी के जीवन से जल्द से जल्द चले जाये एंव पहले जैसे फिर से वह दिन लौट आये!

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें