कोरोना वायरस के आने से हम सभी का जीवन कैसे बिखर गया!(How the corona virus shattered all our lives!)


           कोरोना वायरस के आने से हम सभी का जीवन कैसे बिखर गया!                     (How the corona virus shattered all our lives!) 



नमस्कार दोस्तों!

हम सभी के जीवन में इस कोरोना वायरस जैसी महामारी बीमारी के आने से कैसे हम सभी के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया हैं,इसी विषय पर अपने विचारो को शब्दों में उतार कर इस लेख के माध्यम से साझा कर रहा हूँ। 

इस कोरोनावायरस के आने से सभी का जीवन प्रभावित हुआ हैं। 

इस महामारी के डर से देश के सभी लोग डरे और घबराये हुए हैं। 


देश में हालत धीरे धीरे बेकाबू होते जा रहे हैं, या आगे क्या होनेवाला हैं यह आगे किसी को पता नहीं?

कुछ भी समझ नहीं आ रहा हैं,चारो ओर हाहाकार है,इस मुश्किल घडी में बहुत सारी चिंताए सता रही हैं।

आज कल की परिस्थिति यह हो गई हैं, कि अब समाचार( न्यूज ) देखने में भी डर लग रहा हैं।

शहरों में रहने वालें वो लोग जो अपनी प्राइवेट नौकरी के भरोसे थे, कई तो रोज़ मर्रा दिहाड़ी मजदुर भी है,वह आज की तारिक में बड़ी चिंता में अपना जीवन व्यापन कर रहें हैं।

किराए के मकानो का भाड़ा देने की चिंता हैं,रोज मर्रा के ख़र्च का बोझ ना जानें किस किस बैंको की इ माई हों,ना जाने किन सावकारो का  क़र्ज़ हों, ऊपर घर का बजट बिग़डने का डर ऐसी बहुत सारी चिंताए सता रहीं होंगी।

स्थिति दयनीय हालत में हैं, नौकरी वालो को नौकरी जानें का डर, बिज़नेस वालो को बिज़नेस डूबने का डर विषय अति गंभीर हैं।

कंपनियां भी कहा से अपने कर्मचारियों को वेतन दे पायेगी उनके पास भी कोई काम नहीं सारी कंपनियों  ने अपने हाथ उठा लिए हैं "No work"  "No payment" क्या होगा उन लोगों का जो 100% अपनी नौकरी पर निर्भर रहते हैं।

अचानक से नया काम या नई नौकरी भी नहीं मिल सकेंगी इन हालातो में, सभी वर्ग के लोगो के लिए यह गंभीर चिंता हैं।

चाहें सरकारें कितनी भी तसली दे दें कि घबराने की जरूरत नहीं हैं परंतु सच्चाई और आने वाली मुसीबतों के बारे में कभी भी अवगत नहीं कराया जाता परिणाम स्वरूप खामियाजा हम सभी को ही झेलनी पड़ती हैं।

इस कोरोना की वज़ह से गरीब छोटे निम्न वर्ग के  लोगों कि परिस्थिति और हालात ज़्यादा  बिगड़ सकती हैं, अगर और कुछ महीने तक  ऐसे ही लॉक डाउन बढ़ते रहा तो बहुत ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

इस कोरोना आने की वज़ह से आज समाज में  जीवन जीने के तौर तरीके बदल गए हैं। आज कल लोगो का  एक दूसरे से मिलने के तरीक़े भिन्न हो गए हैं। 

आज कल दुकानों से सामान खरीदने के नियम बदल गए, पैसों का लेन देंन  बदल गये।

कोई भी किराना सामान खरीदने के लिये सभी लोगो को गोले में खड़ा रहना पड़ रहा हैं!

आज कल एक दूसरे के साथ खाना खाने के तरीके  अलग हों गए।

ना जाने आने वाले वक्त में आगे क्या क्या तरीके बदलेंगे और देखने मिलेंगे।

सरकारे  भी अपनी और से पूरी कोशिश में लगे है की इस महामारी कोरोना वायरस को नियंत्रण में रखा जा सके।

हर वक्त की हलचल की जानकारी पर सरकार की तेज नजर बनी है। जो संभव हो सकता है उसे उस मदत की साहयता अपनी और से सरकार कर रही है।

हमें भी अपनी और से कोशिस करनी होगी की,हमारे आस पास ऐसे कोई व्योक्ति हो जिसे कोई मदत की जरूरत हो उसकी अवश्य सहायता करें।

हम सब का एक छोटासा कदम किसी की जरुरत को पूरा कर सकने में उसको मदत मिल रही हो, तो इससे बड़ी खुशी और क्या होगी।

जितना संभव हो सके उतनी तो अपनी और से कोशिश करनी होगी। इस जंग में हम सब को एक जुट होकर इस कोरोना वायरस को हराना होगा। 

भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आने वाला कल बेहतर और ढेर सारी ख़ुशी लेकर आए।

हम सब का जीवन मंगलमय एंव आंदमय हों ऐसी कामना ईश्वर से करते रहे। 

SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें