अज़ीब हैं यह जिंदगी!(This life is amazing!)



                              अज़ीब हैं यह जिंदगी!(This life is amazing!)


नमस्कार दोस्तों!

आज इस पोस्ट में अपने कुछ मन के विचार साझा करने वाला हूँ दोस्तों! यह जिंदगी भी अजीब हैं दोस्तों!

जिंदगी भी अजीब हैं! ना?

मैं  आज अपने काम में बहुत  व्यस्त था, साईट पर काम ज्यादा होने की वजह से मैंने अपने मामा जी के स्वास्थ के बारे में कुछ दिनों से हाल चाल पूछ नहीं सका!

आज ही शाम के समय मेरे फ़ोन पर जैसे ही मुझे फोन आया कि मामा जी का निधन हो गया! मैं यह सुनकर बहुत दु:खी भी हुआ पर एक थोड़ी सी राहत भी हुई!

दुःखी इसलिए हुआ क्योंकि मेरे मामाजी बहुत अच्छे थे और तीन मामाओ में से यह दूसरे नंबर के थे। पहले ही बड़े मामाजी की मृत्यु हो चुकी हैं। अब मामाओं में सिर्फ़ एक ही मामा रह गए हैं!

थोड़ी तसल्ली इसलिए हुई क्यों कि मामा जी को बहुत ही तकलीफ थी! उन्हें पैरालिसिस हो गया था। मामा जी  को बहुत पीड़ा थीं। अपने इलाज के लिए मामा जी ने काफी दवाइया की लेकिन कोई आराम नहीं मिला। 

मन में अनेकों सवालों का भवंडर हैं और हजारों  प्रश्न हमेशा मन में उलझते रहते हैं! इंसान ना जाने इतना घमंड और इतना गुस्सा अपने जीवन में लेकर क्यों आता हैं? वह अच्छी तरह से  जानता हैं की मरने के बाद साथ में कुछ भी नहीं जाना। 

इंसान जब जिन्दा रहता है तब वह न जाने कितने अरमानो को अपने मन में संजोये रखता हैं! लेकिन आखरी  क्षणों में सभी अरमानों पर पानी फिर जाता हैं। 

मैं जब जब भी कोई इंसान को मरते हुए देखता हूं और अंतिम क्षणों में उसे अग्नि में जलते हुए देखता हूं तब तब एक ही मन में प्रश्न उठता है कि ये इंसान तेरी औकात क्या है!?

इंसान किस-किस के पास कहते फिरता हैं कि मैंने यह किया, वह किया, इतना कमाया, इतना पैसा है, सब धरा का धरा रह जाता हैं आखरी क्षणों में। बस इंसान कि औकात दिख जाती हैं।

बचपन से लेकर जवानी तक, जवानी से लेकर बुढ़ापे तक कुछ भी थोड़ी बहुत पीड़ा अगर इस शरीर को हो तो, ना जाने कितनी सारी दवाईयां और ना जाने कितने डॉक्टर और वैध हकीमों  में लाखों पैसा खर्च करके अपना इलाज इस शरीर को बचाने के चक्कर में करना पड़ता है!

कभी-कभी तो ऐसी नौबत आ जाती कि इंसान को अपना घर से लेकर ना जाने क्या-क्या चीज गिरवी तक रखनी पड़ जाती है मात्र शरीर को बचाने के लिए!

लेकिन जब ऊपर वाले का बुलावा आता है तो आख़री क्षणों में सब धरा का धरा रह जाता हैं।

कुछ पलों के बाद वही रिश्ते नाते कहने लगते कि जल्दी उठलो अब शरीर से बदबू आने लग रही है वाह! रे इंसान

कुछ वक्त में उसी शरीर को आग के हवाले करके कुछ घंटों में राख में तब्दील हो चुका होता हैं! उस जिंदगी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाता हैं!

इस संसार में आया था! कुछ दिनों का मेहमान बनकर!बस कुछ याद करने लायक रह जाती हैं तो वह हैं कुछ यादें और उस रंग मंच के कुछ अच्छे कर्म! बाकि समय के अनुसार लोग बुला देते हैं। 

बस यही तक है तेरी कहानी ये  जिंदगी!


--------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------


                                        This life is amazing!



Hello friends!

Today I am going to share some thoughts of my mind in this post, friends! This life is also strange friends

Life is weird too! No?

I was very busy in my work today, due to overwork on the site, I could not inquire about my uncle's health for a few days.

Today in the evening, as soon as I got a call on my phone that uncle was passed away! I was very sad to hear this but also a little relief!

Sad because my maternal uncle was very good and out of the three uncles it was the second. The elder maternal uncle has already died. Now only one uncle is left among the uncles!

It was a little comforting because Mama ji had a lot of trouble! He had paralysis. Mama ji was very much pained. Mama ji took a lot of medicines for his treatment but got no rest.

There are many questions in your mind and thousands of questions always get entangled in your mind! Why don't humans bring so much pride and so much anger in their lives? He is well aware that nothing goes together after he dies.

When a person lives, then he does not know how many prayers are kept in his mind! But at the last moment all the aspirations are flooded.

Whenever I see a person dying and seeing him burning in the fire in the last moments, then the question arises in the same mind that what is this man!

To whom do humans say that I have done this, that I have done this, I have earned so much money, there is so much money, everything remains in the last moments. Only the status of humans is seen.

From childhood to youth, from youth to old age, if this body is suffering a lot, then no one knows how many medicines and how many doctors and legitimate doctors have spent millions of money in their treatment to save this body. have to do!

Sometimes there is such a situation that a person does not have to take anything from his house to the mortgages only to save the body!

But when the call of the above comes, then at the last moment everything remains.

After a few moments the same relationship started saying that wake up early, now the body is starting to stink! Oh man

In some time, the same body has been converted into ashes in a few hours by burning it to fire! That life ceases to exist!

Came into this world! By being a guest for a few days, if there is anything worth remembering, then it is some memories and some good deeds of that color stage! People call according to the remaining time.

This is your life till this point!

















SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें