मेरी अपनी ज़िन्दगी!

                                                                          मेरी अपनी ज़िन्दगी!



नमस्कार दोस्तों,

आज इस पोस्ट में मेरी अपनी ज़िंदगी में  दिन चर्या के  बारे में बताने जा रहा हूँ। 

कल का दिन मेरे लिए काफ़ी  दर्द भरा रहा, जिंदगी में कब क्या हो जायेगा यह बोल नहीं सकते। कब कैसा वक़्त आएगा, कब और कैसे  हम मरेंगे यह शायद ही कोई बता पायेगा?

यह एक सच्ची घटना मेरे गांव के एक लड़के की हैं,रायपुर शहर में वह रोजी रोटी कमाने के उद्देश्य से आया हुआ था। उसे इस शहर में रहते हुए करीबन एक साल से भी ज्यादा  हो गया था। दिखने में बहुत ही सुंदर और शिक्षित लड़का था, लड़के की उम्र करीबन उन्तीस से तीस साल की रही होंगी। 

लड़का बहुत ही शुशील और संस्कारी था लेकिन पता नहीं उसे कैसी - कैसी बुरी लत कब से लगी थीं। उन्तीस ओक्टोबर की श्याम को लड़के की तबियत अचानक सी बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी थीं। लड़के की तबियत कितने दिनों से ख़राब थी यह जानकारी किसी को पता नहीं थीं क्यों की लड़का अकेला ही अपने रूम में रह रहा था। 

ज्यादा तबियत बिगड़ते देख वह लड़का जोरो से चिकने चिलाने और दर्द से तड़पने लगा था। उसकी आवाज़ सुनकर उस लड़के का घर मालिक पास में गया था बोल रहें थे। 

तबीयत ज्यादा अधिक बिगड़ते हालत को देख घर मालिक ने 108 में फोन लगाया। कुछ देर बाद ही एक एबुलेंस आकर उस लड़के को सरकारी हॉस्पिटल ले कर जा चुकीं थीं। 

घर मालिक के बताएं अनुसार लड़का उल्टियां काफ़ी कर चुका था। वह पूरी तरह से कमजोर हो चुका था,उसका दर्द देखा नहीं जा सकता था।

अभी का समय कॉरोना काल के होने की वज़ह से किसी भी रोगियों का इलाज़ सरकारी हॉस्पिटलो में जल्द हो पाना बहुत ही मुश्किल हैं। उस वक्त चाहें रोगी किसी भी परेशानियों से जूझ रहा हो। इससे उन डॉक्टरों को कोई लेना देना नहीं हैं। 

जब तक उस मरीज़ का कोरॉना टेस्ट करके ना हुआ हो और तब तक कि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव या पॉजिटिव ना आ जाएं तब तक उस बीच में अगर कोई रोगी मर भी जाय तो कोई प्रवाह नहीं? इस तरह के बत से बतर हालत सरकारी हॉस्पिटल के बन गए हैं।

भगवान ही जानें इस लड़के के साथ सरकारी हॉस्पिटल में क्या से क्या हुआ?!

डॉक्टर के बताए अनुसार लड़के कि हालत बहुत ही ज्यादा बिगड़ चुकी थी। उस लड़के को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया था। किस तरह से कैसा इलाज़ हुआ नहीं पता लेकिन डॉक्टर के अनुसार लडके को उल्टियां ज्यादा होने कि वजह से उसके लीवर से खून निकल कर पेट कि आत में फैलने से उस लड़के की मृत्यु हो गई। 

जब मैंने यह सब सुना तो मुझे यकीन नहीं हो पा रहा हैं क्यों कि वज़ह - 1) इसमें कहीं ना कहीं  डॉक्टर की लापरवाहीं के वज़ह से उस लड़के की जान गई हैं। 2) अगर उस लड़के के साथ में कोई परिचित या इलाज़ के दरमियान देख रेख में तो शायद उसकी जान जाने से बच जाती!

एक ओर बात यह है कि एबुलेंस के ड्रावर के बताये अनुसार लड़के कि हालत इतनी भी ख़तरनाक नहीं थीं कि उस के प्राण निकल गए। उस लड़के को बचाया जा सकता था अगर सही समय पर सही इलाज़ हो पाता तो?

रिपोर्ट के अनुसार लड़के कि मौत 30 अक्टूबर कि रात को हुईं थीं और उसे हॉस्पिटल में भर्ती 29 कि श्याम को किया गया था। उस दर्मियान के बीच उसके साथ क्या हुआ पता नहीं?

यह राज़ सिर्फ उस लड़के के साथ ही दफ़न हो गया। इस लड़के कि लाश को मुर्दा घर में लावारिस समझ के रख दी गई थीं।

मुझे इस लड़के के बारे में दिनांक 4 सितंबर 2020 को सुबह एक गांव के व्यक्ति के बताए अनुसार यह जानकारी प्राप्त हुई। गांव के एक व्यक्ति के बताए अनुसार मुझे बताया गया कि हॉस्पिटल में एक लड़का भर्ती हुआ था,उसकी मृत्यु हो चुकी हैं।

यह सूचना सही हैं या ग़लत इसी बात को पता करने के लिए मैं सरकारी हॉस्पिटल में सुबह 9:30 बजे से ही आ चुका था। उस लड़के का नाम तो सही था लेकिन सरनेम चेंज होने की वजह से मुझे थोड़ा डाउट हो रहा था कि यहां सच्चाई है या झूठ इसका पता करने के लिए मुझे उस की डेड बॉडी देखना बहुत जरूरी था। ताकि मैं उस लड़के के चेहरे को देख कर अच्छी तरह से पहचान कर सकता था।

जब मैं मुर्दाघर गया और इसकी सूचना मुर्दा घर में रहने वाले अधिकारियों से प्राप्त की तो कहने लगे कि इस लाश को तो 4 से 5 दिन हो गए हैं। हम मुर्दा घर में किसी की लाश को नहीं दिखा सकते क्योंकि अभी करोना कॉल चल रहा हैं। और तो और मुर्दा घर में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं मिलती।

बड़ी मुद्दत के बाद मुर्दाघर के अधिकारियों को मैंने मनाया और कहा कि मुझे अंदर तो नहीं जाना है लेकिन उस लड़के की लाश की कुछ फोटो चाहिए जिसे मैं पहचान सकूं और कह सकूं कि यही उस लड़की की लाश है और उसकी मौत हो चुकी है यह सही जानकारी उनके परिवार वाले को दे सकू?

आखिरकार सूचना अधूरी ही थी उस लाश को पहचाना नामुमकिन था क्योंकि उसका चेहरा ही ठीक से नजर नहीं आ रहा था फिर भी मैंने यह इसकी जानकारी अपने गांव वालों को दीदी और कहां की लाश का चेहरा देख तो नहीं पा रहे लेकिन अंदाजा तो लगाया जा रहा है कि लड़का वही है जिसकी मौत हो चुकी है।

दिन ढलता जा रहा था और शाम का वक्त हो चुका था श्याम के करीबन 4:00 से 5:00 बज चुके थे उस लड़के के गांव से कुछ लोग आ गए उनके सगे संबंधी परिवार से लेकर गांव के कुछ मुखिया भी आए थे। 

जब लाश की शिनाख्त की गई तो आखिर में उसी लड़के की ही पहचान हो पाईं और सही भी पाया गया। लाश को ठीक से खोल कर देख भी नहीं सकते थें क्योंकि लाश में किडे लग चुके थे उसे छूना तो दूर उसके पास जाना भी मुनासिब नहीं था क्योंकि लाश से बदबू आना शुरू हो गया था।

सभी के सामने एक ही विडंबना थी कि इस लाश को गांव कैसे ले जाया जाए क्योंकि शहर से गांव की दूरी लगभग 170 से 180 किलोमीटर की थी और इस फासले को तय कर पाना बहुत ही मुश्किल था। 

सोचने के लिए दो मत और विचार-विमर्श चल रहा था। गांव के कुछ मुख्या लोगों का कहना था कि लाश को गांव ही लाया जाए क्योंकि आखरी बार ही मां-बाप को उस लड़के का चेहरा दिखाया जाए लेकिन कुछ लोगों का कहना था कि नहीं लाश को वही अग्नि दिया जाय?

आखिर विचार-विमर्श करके करके यह निर्णय लिया गया कि लाश को रायपुर शहर में ही अग्नि दिया जाए।

मुझे आनन-फानन में मुक्तिधाम का पता करना पड़ा और मुक्तिधाम जाकर मुक्तिधाम वालों से बात भी करनी पड़ी क्योंकि समय बहुत ही बिक चुका था शाम के 6:00 बज चुके थे।

मैंने अपने जीवन में ऐसी विडंबना आज तक नहीं देखी उस लड़के के मां-बाप और सगे संबंधी होने के बावजूद आज उस लड़के को अनाथ और लावारिस की तरह उसकी लाश को मुक्तिधाम में ले जाकर अग्नि दी गई।

मैं आज जाना कि जीवन में जब तक इस शरीर में जान है तब तक वह बुलबुले पर और इस घमंड और अकड़ में जीता है कि वह बहुत ही शक्तिशाली है और वह कुछ भी कर सकता है लेकिन सच्चाई यह है कि मौत के बाद उस शरीर का क्या होगा जिस पे इतना घमंड और गर्व था वह सब धरा का धरा रह जाता है ना जाने किस पल में और किस वक्त में हमारे साथ क्या होगा यह बोलना नामुमकिन है।

यह जिंदगी एक रहस्य है जितना इसे सुलझाओगे उतना ही उलझती जाती है बस एक ही बात सत्य है जन्म के बाद मृत्यु।

___________________________________________________________________________________


                                                                           My Life!


Hello friends,

Today in this post I am going to tell about day in my life.

Yesterday was very painful for me, I cannot say what will happen in my life. When will the time come, when and how we will die, hardly anyone will be able to tell?

This is a true incident of a boy from my village, he came to Raipur city for the purpose of earning a living. He had lived in this city for more than a year. The boy was very beautiful and educated in appearance, the boy must have been around thirty to thirty years of age.

The boy was very polite and cultured, but he did not know what kind of bad addiction he had. Twenty-nine of Octobar's health had suddenly worsened a lot. No one was aware of how long the boy was ill, because the boy was living alone in his room.

Seeing the worsening of the condition, the boy started choking with pain and suffering from pain. Hearing his voice, the boy's house owner went nearby.

Seeing the worsening condition, the homeowner called 108. After some time an ambulance had come and took the boy to the government hospital.

According to the house owner, the boy had a lot of vomiting. He was completely weakened, his pain could not be seen.

Due to the present time of Corona period, it is very difficult to get treatment of any patients in government hospitals soon. At that time, if the patient is struggling with any problems. This has nothing to do with those doctors.

Unless the patient has undergone corona examination and until his report is negative or positive, then there is no flow even if a patient dies. Such a situation has made the condition of government hospital better.

God only know what happened to this boy in the government hospital?

According to the doctor, the condition of the boy was very bad. The boy was admitted to the emergency ward. It is not known what kind of treatment happened, but according to the doctor, the boy died due to excessive vomiting due to the boy having blood coming out of his liver and spreading to the stomach.

When I heard all this, I cannot believe it because - 1) Somewhere in it, due to the negligence of the doctor, that boy has died. 2) If someone is familiar with the boy or in the care of treatment, then he might have survived his life!

On the one hand, according to the ambulance drawer, the condition of the boy was not so dangerous that his life died. Could that boy have been saved if he had the right treatment at the right time?

According to the report, the boy died on the night of 30 October and he was admitted to the hospital on 29 K Shyam. What happened to him in the midst of that darmian?

This secret was buried with that boy only. The dead body of this boy was kept in the morgue house as unclaimed.

I received this information about this boy on the morning of September 4, 2020 as told by a village man. According to a person from the village, I was told that a boy was admitted to the hospital, he has died.

To know whether this information is right or wrong, I had come to the Government Hospital since 9:30 am. The boy's name was correct, but due to the surname change, I was getting a little bit afraid that I had to see his dead body to find out the truth or lie. So that I could identify well by looking at that boy's face.

When I went to the morgue and received the information from the officials living in the morgue house, I said that it has been 4 to 5 days. We cannot show anyone's corpse in the morgue house because there are calls now. Moreover, no one is allowed to go to the dead house.

After a long time, I persuaded the officials of the morgue and said that I do not want to go in, but I want some photo of the boy's corpse which I can identify and say that this is the girl's body and she is dead. Could I give information to his family?

After all, the information was incomplete, it was impossible to identify the corpse because its face was not visible properly, yet I did not know the information of the villagers and where the corpse was, but it was being guessed. Is that the boy is the one who has died.

The day was getting shorter and it was already evening. It was almost 4:00 to 5:00 pm Shyam came from the village, some people came from his immediate family and some heads of the village.

When the corpse was identified, the same boy was finally identified and found correct. I could not even open the corpse properly because the corpse had been touched by the dead, it was not appropriate to go near it because the corpse started to smell.

The same irony in front of everyone was how to take this corpse to the village because the distance from city to village was about 170 to 180 km and it was very difficult to determine the distance.

Two opinions and discussions were going on. Some of the main people of the village said that the dead body should be brought to the village because the parents should be shown the face of the boy for the last time, but some people said that no body should be given the same fire?

Finally, after deliberating, it was decided that the corpse was raped.

I had to hurriedly explore Muktidham and also had to go to Muktidham to talk to the people of Muktidham as the time had already been sold out.

I have not seen such irony in my life till today, despite that boy's parents and relatives, today, the boy was taken to Muktidham like an orphan and unclaimed person and given fire.

I know today that as long as there is life in this body in life, then it lives on the bubble and in the pride and swagger that it is very powerful and can do anything but the truth is that after death that body What will happen on which there was so much pride and pride, all of this is left behind, it is impossible to say what will happen to us at any moment and in what time.

This life is a mystery as much as it can be solved, the only thing true is death after birth.

___________________________________________________________________________________





SHARE

Milan Tomic

Hi. I’m Designer of Blog Magic. I’m CEO/Founder of ThemeXpose. I’m Creative Art Director, Web Designer, UI/UX Designer, Interaction Designer, Industrial Designer, Web Developer, Business Enthusiast, StartUp Enthusiast, Speaker, Writer and Photographer. Inspired to make things looks better.

  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
  • Image
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें