नमस्कार दोस्तों
आज मेरी अपनी ज़िंदगी के ऊपर चर्चा करूंगा।
एक निम्न वर्ग का इंसान अपना जीवन अभी के हालातो में कैसी कैसी परिस्थितियों से निर्वाह करता हैं?
यह लेख किसी और का नहीं बल्कि मेरी ही अपनी ज़िंदगी पर आधारित हैं।
आज इस विषय में एक नज़र मैं अपनी ही ज़िंदगी पर डाल रहा हूं।
ज़िंदगी एक संघर्ष ही हैं यह बात सत्य भी हैं।
एक निम्न वर्ग में जीवन व्यतीत करना बहुत ही झटपटाहट सी ज़िंदगी लगती हैं।
जब भी अपनी ज़िंदगी में कुछ अच्छा करने की सोचो तो अक्सर कुछ ना कुछ ग़लत ही होता हैं।
बड़ी मुश्किल से निम्न वर्ग का इंसान अपनी जमा पूंजी बनाने कि जिद्धो जिहाद में लगा रहता हैं। लेकिन नसीब को यह भी मंजूर नहीं।
दो वक्त की रोटी घर के लोग ठीक से खा सकें, इसलिए ना जानें कितने बार घर का मुख्या स्वयं भूखा ही रह जाता हैं।
निम्न वर्ग का आदमी किसी दूसरे की सफलता को देख कर कभी भी जलता नहीं क्यों कि वह अच्छी तरह से जानता हैं कि काबलियत और साहस दोनों एक निम्न वर्ग के आदमी में भरा पड़ा हैं। वह भली भांति जानता हैं कि कठिन परिश्रम कर के भी सफल इंसान बना जा सकता हैं !
लेकिन ज़िन्दगी में अधिकतर ऐसे मोड़ आते हैं जो जीवन को नाशुर और घुटन - सी बना जाती हैं।
ऐसी ही एक विडंबना और परेशानी मेरी ज़िन्दगी में आ चुकी हैं। यह जो परेशानी हैं इसका इलाज़ शायद निम्न वर्ग में जीवन व्यापन करने वाले व्यक्ति के पास नहीं होता।
शायद ईश्वर ही इस परेशानी का कुछ रास्ता निकाल सकता हैं।
परेशानी कितनी भी बड़ी क्यों ना हों परन्तु उसका हल होता ज़रूर हैं लेकिन उसका हल सुलझाते, सुलझाते बहुत देर हो चुकी होती हैं।
एक ऐसी ही परेशानी मेरी ज़िन्दगी में हैं ओर वह हैं एक बीमारी हैं।
जब से मुझे इस बात का पता चला है कि मेरी पत्नी को हाई बीपी और किडनी की बीमारी हैं तब से मुझे अंदर ही अंदर एक ही चिंता सता रही हैं कि मैं अपनी पत्नी का इलाज़ कहां और कैसे कराऊ यह उलझन में फंसा हूं।
हाई बीपी और किडनी की बीमारी का इलाज शायद निम्न वर्ग के परिवार के लिए संभव नहीं हैं।
इस इलाज के लिए काफी लंबा खर्च लगता है यहां भलीभांति मैं जानता हूं। यह बीमारी के इलाज के लिए मेरी औकात इतनी भी नहीं कि मैं इस बीमारी का लंबा खर्च संभाल सकूं। जो सत्य है वही मैं बयां कर रहा हूं।
मुझसे जितना बन सकेगा उतनी कोशिश मैं अवश्य करूंगा उसके आगे ईश्वर ही रास्ता दिखाएं।
मेरी पत्नी का जीवन मेरे ही आंखों के सामने हर पल, हर वक़्त कम होते देख रहा हूं। इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी बीमारी हो जाना यहां सदमा मेरे जीवन में एक बवंडर से कम नहीं हैं।
जितना सदमा मुझे लगा हैं उससे कई गुणा मेरी पत्नी को सदमा लगा हैं।
अब तो जीवन का एक ही मकसत हैं कि जितना भी समय बचा हो इंजॉय और टेंसन फ़्री हो कर जीना होगा। चाहे मौत कल आने की बजाय आज ही आ जाइये।
जिंदगी से कोई शिकायत नहीं ना ही भगवान से जीतनी उम्र जीना होगा जियेंगे।
हे प्रभु यह कैसा जीवन दिया हैं!
जिंदगी में अनहोनी कब कैसे और कहा से आएगी यह कोई नहीं जानता। इस जिंदगी में इंसान कब कौनसी रोग का शिकार होगा यह भी ठीक से नहीं पता।
इंसान को अपनी बीमारी के आखरी क्षणों में ही पता चलता हैं, जब पता भी चलता हैं! उस रोग को दूर करने के बजाय उस रोग के चपेट में इतना फस जाता हैं कि एक साधारण या सामान्य जीवन जीने वालो के लिए बहुत ही कम रास्ते बचे रहते हैं उस रोग से बचने के लिए या उभरने के लिए।
___________________________________________________________________________________
my wife
MY LIFE !
Hello friends
Today I will discuss about my own life.
What kind of circumstances does a lower class person live his life in the present conditions?
This article is not based on anyone but my own life.
Today I am taking a look at this topic on my own life.
Life is a struggle, it is also true.
Living in a lower class seems like a very quick life.
Whenever you think of doing something good in your life, something is often wrong.
With great difficulty, people of lower class are engaged in jihad to make their deposits. But Naseeb did not approve this either.
The people of the house can eat bread for two times properly, so do not know how many times the head of the house remains hungry.
The lower class man never burns off seeing the success of another because he is well aware that both ability and courage are infused with a lower class man. He is well aware that even by working hard, one can become a successful person!
But most of the times there are such turns in life which make life inexorable and suffocating.
One such irony and trouble has come in my life. Perhaps those who are suffering from this problem do not have the life of a lower class.
Perhaps God can find some way out of this problem.
No matter how big the problem may be, but there are solutions, but it is too late to solve it.
One such problem is in my life and it is a disease.
Ever since I came to know that my wife has high BP and kidney disease, I have been worrying internally about the same concerns about where and how to treat my wife.
High BP and kidney disease are probably not possible for lower class families.
It costs a long time for this treatment. I know very well here. My treatment for this disease is not so much that I can handle the long expenses of this disease. I am saying what is true.
I will definitely try as much as I can to show God the way ahead of me.
I am watching my wife's life decrease in front of my eyes every moment, every time. Having such a huge illness at such a young age, shock here is nothing less than a whirlwind in my life.
My wife has been shocked many times by the shock I feel.
Now there is only one objective of life, that whatever time is left, you will have to live with free will. Even if death comes today instead of tomorrow.
There is no complaint with life, nor will you have to live life to win from God.
Lord, what a life it has given!
No one knows when untoward things will come in life. When in this life, which disease will a human being suffer from, it is not well known.
Human beings come to know only in the last moments of their illness, when they are also known! Instead of getting rid of that disease, we are so caught up in the grip of that disease that there are very few ways for those who live a normal or normal life to survive or emerge from that disease.
___________________________________________________________________________________

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें