आज मेरे साथ एक अजीब सी घटना घटित हो गईं मैं अपने काम की कुछ फोटोग्राफी ले रहा था। उसी जगह पर एक पालतू पशु जिसे हम भैसा बोलते हैं।
उसने मुझ पर अचानक से हमला कर दिया। मुझे कुछ समझ ही नहीं आया मैं भागते हुऐ एक गड्ढे में जा गिरा और जोरों से चिकने चिलाने लगा।
जैसे ही मैं निचे गिरा तो बैठा ही रह गया, भैंस मेरे सामने ही खड़ा होकर अपने सींग नीचे की ओर झुका कर जैसे ही मेरे और बड़ रहा था उसी वक्त मुझे बचाने एक दूसरा इंसान दौड़ते हुए आकर मुझे बचा लिया।
उस वक्त मुझे कुछ समझ ही नहीं आया की मुझे क्या करना चाहिए मैं काफ़ी दर गया था।
मैं कीचड़ से पूरी तरह से भर गया था, जिस नल जल की फोटो खींचने गया था उसी नल में जाकर अपने कपड़े को साफ किया।
उस साईट से निकल कर करीबन दो घंटे बाद एक छोटा सा शहर में आया कुछ दूरी में एक मेडिकल था उस मेडिकल से कुछ मेडिसिन लेकर वापस लौट कर आ रहा था रास्ते में एक गाय खड़ी थी जैसी ही उसके पास से गुजर रहा था की अचानक से मुझे मारने के लिए सामने आ गईं तभी मैं बाल –बाल एक मोटर साईकिल में टकराने से बच गया।
मुझे आज कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आज पशु (जानवर) मुझे मारने क्यों आ रहें हैं! ऐसा क्या हो गया मुझ से
जो मेरे पीछे ही पड़ गए।
जीवन में कब और कैसे अतः कब ओर कहा क्या हो जायेगा इसका किसी को भी अंदाज़ा नहीं रहता।
।।जय श्री राम।।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें